बायोमास पायरोलिसिस ऑइल से बायोप्लास्टिक

बायोप्लास्टिक क्या है?
आज पूरे विश्व में बायो प्लास्टिक का उपयोग करने हेतु प्रचार और प्रचार किया जा रहा है| बायोप्लास्टिक एक हरित प्लास्टिक है। कृषि क्षेत्र से प्राप्त कच्चा माल इस बायोप्लास्टिक का प्रमुख स्त्रोत है। बायोप्लास्टिक फसल अवशेष तथा हरित वनस्पतियों से उत्पादित किया जाता है। बायोप्लास्टिक का उत्पादन मायक्रोऑर्गैनिजम भी किया जा सकता है। वनस्पति तेल, बायोमास, खराब अन्न, आलू, कसावा,स्टार्च जैसे वनस्पति और लैक्टिक एसिड के माध्यम से बायोप्लास्टिक उत्पादित किया जा सकता है। कॉमन प्लास्टिक पैट्रोलियम प्रोडक्ट तथा जीवाश्म ईंधन के स्त्रोत से उत्पादित किया जाता है।

बायोप्लास्टिक अलग कैसे हैं?
बायोप्लास्टिक की उत्पादन श्रृंखला में बायोपॉलीमर यह एक महत्वपूर्ण घटक है | बायोइपोक्सी रेसिन नामक बायोपॉलीमर यह बायोप्लास्टिक बनाने का सही विकल्प है | बायोईपॉक्सी रेज़िन से उत्तम गुणवतापुर्वक और पर्यावरणपूरक प्लास्टिक हम बना सकते हैं | यह बायोप्लास्टिक प्रमुखता कृषि की स्त्रोतों से बनाया जाता है | जिसमें प्रमुखता बायोमास सैलूलोज आलू, मका,स्टार्च का उपयोग किया जाता है |

सामान्य प्लास्टिक की वर्तमान स्थिति क्या है?
प्लास्टिक सबसे अधिक मांग रहने वाला उत्पादन है| विश्व में कुल 400 मिलियन टन प्लास्टिक हर साल उपयोग में लाया जाता है | यह प्लास्टिक प्रमुखता पेट्रोलियम पदार्थों से उत्पादित किया जाता है | यह प्लास्टिक पर्यावरण पूरक नहीं होता है | इसे प्राकृतिक तरीके से नष्ट करने के लिए लंबा समय लगता है |

पायरोलिसिस ऑइल

वेसल में बंद बायोमास को बिना ऑक्सीजन के 700 डिग्री तापमान पर उर्जा प्रदान की जाती है | ऊर्जा के कारण बायोमास के भीतर कार्बन हाइड्रोजन का संयुग भाप बनाता है और वह भाप ठंडी होने के बाद द्रव पदार्थ मैं परावर्तित होती है | इस द्रव को पायरोलिसिस ऑयल कहा जाता है |

इस समय, पायरोलिसिस ऑइल से बायोप्लास्टिक बनाने की तकनीक तयार है | पायरोलिसिस ऑइल से इपॉक्सी रेजिन और उससे बायोप्लास्टिक आसानी से बना सकते है | इपॉक्सी रेजिन के गुणधर्म किसी भी प्रकार की भौतिक गुणों मैं बदलाव ला सकते है | बायोप्लास्टिक निम्न से उच्च तापमान बदलाव में भी स्थिर रहता है | इसी विशेषता की बदौलत बहूत विशाल वस्तुओं की शृंखला हम बना सकते हैं |

इपॉक्सी रेजिन का उपयोग विभिन्न घरेलू उत्पादनों मैं किया जाता हैं | सामान्यता सॉफ्ट ड्रिंक्स के केन, जूस के बॉटल, दवाईयों के पैकेजिंग मै इस के उपयोग से पदार्थ का स्वाद और गुणवत्ता बरकरार रहती है | इपॉक्सी रेजिन का उपयोग एक सुरक्षा सतह के रूप मै लकड़ी का सामान, कुर्सियां आदी फर्नीचर तथा सुपर मार्केट मैं की ट्रॉली सायकल किया जाता है | साथी में यह बोट,पवन चक्की, हवाई जहाज की इंजन मैं वंगन के रूप मै इस्तेमाल किया जाता हैं | बायोप्लास्टिक उत्पादन यह बहुत सीधी और सरल प्रक्रिया है इस उत्पादन के लिए किसी भी खास यंत्र सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है |

बायोप्लास्टिक्स के लाभ

  • यह जैव स्त्रोत के माध्यम से बनाया जाता है |
  • इसमें स्वास्थ्य सम्बधी कोई हानिकारक तत्व नहीं होते है |
  • बायोप्लास्टिक अन्न या भोजन के भौतिक या रासायनिक गुणों को बदलता नहीं हैं |
  • बायोप्लास्टिक कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं |
  • बायोप्लास्टिक उत्पादन से प्लास्टिक प्रदूषण कम होता है |
  • बायोप्लास्टिक उपयोग ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाता है |

बायोप्लास्टिक के उपयोग
बायोप्लास्टिक पूरे विश्व में पैकेजिंग सामग्री के हेतु बड़े स्तर इस्तेमाल किया जाता है | सभी राष्ट्रों में इसकी डिमांड बड़े पैमाने पर हो रही है | ऐसा अनुमान है कि, पिछले कुछ सालों मैं कुल 2 मिलियन टन बायोप्लास्टिक बाजारों में उपयोग में लाया गया है|

बायोप्लास्टिक पैकेजिंग बॉक्स, फूड पैक करने के लिए, कृषि के लिए, सब्जियों तथा फलों के लिए प्लास्टिक के बॉक्सेस,जैविक खाद के पैकिंग, उपयोग में लाए जाते हैं | इसी के साथ रोपवाटीका में पौधों को गमले के रूप में, खिलौनों में और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में भी इसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है | साथ ही डिस्पोजेबल कप, सलाद के कटोरी, प्लेट और फलों के जूस के पैकिंग आदि उत्पादनों में बायोप्लास्टिक का उपयोग किया जाता है |

bioplastic jar

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक विभाग में भारी मात्रा में आज प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है | कई सारे उत्पादन प्लास्टिक के बिना अधूरे हैं | प्लास्टिक का उपयोग घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं में ज्यादा होने की वजह से आज प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या में यह बड़ा विषय बन चुका है | बायोप्लास्टिक के उपयोग से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में कई सारे नए अवसर प्रदान करने हेतु आविष्कार हो रहे हैं | बायोप्लास्टिक से महत्वपूर्ण ऐसा प्रदूषण रोकने में कामयाबी हासिल हो रही है | बायोप्लास्टिक का उपयोग इंजेक्शन मोल्ड में करके कई सारे उत्पादन बनाए जा सकते हैं |

कंप्यूटर क्षेत्र से सम्बधी केसींग बोर्ड, सर्किट बोर्ड तथा कंप्यूटर के कई सारे पार्ट्स आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पूर्णता जैविक और पर्यावरण पूरक बायोप्लास्टिक से बनाये जाते है |

bioplastic measuring cap

फूड / अन्न प्रक्रिया
अन्नप्रक्रिया में भी प्लास्टिक बड़े स्तर के ऊपर उपयोग में लाया जाता है | रोजाना की जिंदगी में सुबह से लेकर शाम तक, चाय से लेकर भोजन तक, कई सारी पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग होता है | बायोप्लास्टिक अन्न प्रक्रिया उद्योग और पैकेजिंग में एक सर्वोत्तम विकल्प है | यह प्लास्टिक पर्यावरण पूरक होने के कारण सभी सृष्टि को सर्वोत्तम लाभ प्रदान करता है |

स्वास्थ्य विभाग
आज स्वास्थ्य विभाग में प्लास्टिक से सलाइन की बोतल से लेकर छोटी डिशेस, बॉक्सेस तथा ऑपरेशन में लगने वाले कई सारे संसाधन, प्लास्टिक की नीडल, ग्लास थर्मास, जांच करने हेतु लगने वाली कई सारी उपकरणों में बायो प्लास्टिक का उपयोग एक प्राकृतिक प्लास्टिक के रूप में किया जा रहा है | आज बायोप्लास्टिक से सैकड़ों मेडिकल प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं | सबसे अधिकतम उपयोग दवाई बनाने वाली फैक्ट्रियों में किया जा रहा है |

वाहन क्षेत्र
आज विश्व में बायोप्लास्टिक का उपयोग वाहन क्षेत्र में होना शुरू हो चुका है | किसी भी प्रकार की वाहन निर्मिती में बिना प्लास्टिक के वाहन को पूरा करना नामुमकिन है | आज बायोप्लास्टिक के माध्यम से गाड़ी के टायर से लेकर गाड़ी के अंदर बनने वाले सर्किट डैशबोर्ड, कई सारे बॉडी के पार्ट्स बनाए जाते हैं | पूरे विश्व में बायोप्लास्टिक से बनने वाली गाड़ी अपनी अलग पहचान बनाई हुई है | आज कई सारे सुंदर, टिकाऊ, मजबूत फाइबर बॉडी पार्ट्स बायोप्लास्टिक से बनाए जाते हैं | यूरोपियन देशों ने अपने वाहनों में बायोप्लास्टिक का उपयोग 2030 तक अनिवार्य किया है | बायोप्लास्टिक के उपयोग से वाहन क्षेत्र में बनने वाले प्रदूषण को रोकने का एक साधारण और सरल मार्ग हमें मिल चुका है |

कॉस्मेटिक क्षेत्र में बायोप्लास्टिक

bioplastic cosmetics


कॉस्मेटिक क्षेत्र में कई सारे प्रोडक्ट आज प्लास्टिक के उपयोग कर रहे हैं। यह कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यदि नॉर्मल प्लास्टिक से बनाए जाते हैं, तो प्रोडक्ट तो जल्दी खत्म होते हैं किंतु कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पैकेजिंग नष्ट करने के लिए कई सालों का समय लग जाता है| इस प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम हेतु आज बायोप्लास्टिक का कॉस्मेटिक क्षेत्र में उपयोग, यह एक सुंदर सहज विकल्प है | वैज्ञानिकों की खोज से बायोप्लास्टिक के इस्तेमाल से कॉस्मेटिक क्षेत्र की सभी प्रकार की पैकेजिंग को बनाया जाता है | छोटी बोतल से लेकर, प्लास्टिक ट्यूब, प्लास्टिक जार तथा टूथ ब्रश आदी उत्पादन बायोप्लास्टिक से बनाए जाते हैं |

आज कृषि से प्लास्टिक बनाना यह पर्यावरण पूरक सोच है | यदि हम बायोप्लास्टिक का इस्तेमाल हमारी रोजाना जिंदगी में बड़े स्तर पर करें, तो प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को हमेशा के लिए हम अलविदा कह सकते हैं | बायोप्लास्टिक के माध्यम से एक प्राकृतिक विकल्प हमें मिला है | तो आइए पर्यावरण पूरक बनाने में सभी मिलकर अपना योगदान दें |

Scroll to Top